रिलीज होने वाला है भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का नया गाना, भोजपुरी सिंगर का दिखने वाला है जलवा
संवाददाता
24 February 2025
अपडेटेड: 3:29 PM 0thGMT+0530
27 फरवरी को मिलने वाला है होली का तोहफा, फैंस के अंदर दिखा उत्साह
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का होली वाला गाना जल्द ही रिलीज होने जा रहा है। इस गाने को लेकर फैंस बेहद ही उत्साहित हैं। अक्षरा सिंह की रिलीज डेट के बारे में अब अक्षरा ने खुद ही बताया है।
भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह अपने होली के हिंदी गानों के साथ जल्द ही दस्तक देने वाली हैं। अक्षरा के इन गानों को होली स्पेशल एल्बम में दिखाया गया है। छठ हो, होली हो या दिवाली अक्षरा के गानों के बिना हर त्योहार अधूरा सा ही लगता है। अब साल 2025 की होली पर ही अक्षरा का स्पेशल गाना आ रहा है।
इस दिन रिलीज होगा एल्बम
अक्षरा का होली वाला ये एल्बम 27 फरवरी को रिलीज होने जा रहा है। खुद अभिनेत्री ने बताया है कि गाने हिंदी में ही हैं, लेकिन उनकी खुशबू और रंग यूपी बिहार वाले में हैं। गाने को अक्षरा ने अपनी सुरीली आवाज से भी सजाया है साथ ही गाने पर उन्होंने परफॉर्म भी किया है। इसमें होली के रंग भी नजर आ रहे हैं। इसमें शरारत भी है और त्योहार की उमंग भी।
सोशल मीडिया पर की है पोस्ट
अक्षरा ने इस गाने को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है। उन्होंने बताया है कि ये गीत जरूर सुनिए और सुनाइए। होली साथ मनाते हैं। 27 फरवरी को आ रहा है यह गाना। पूरी टीम जिसने भी ये गाना बनाया है उन सभी को धन्यवाद।