रिहायशी इलाके में शराब दुकान का विरोध, पुलिस ने संभाला मोर्चा
संवाददाता
8 April 2026
अपडेटेड: 5:03 PM 0thGMT+0530
शराब दुकान को लेकर दो पक्षों में चलीं लाठियां, पांच घायल
8 अप्रैल 2026 मध्य प्रदेश भोपाल
रिहायशी इलाके में शराब दुकान खोलने का मामला:
भोपाल के बजरिया थाना क्षेत्र के विजय नगर में कलारी शिफ्ट करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे, जिसमें पांच लोग घायल हो गए है। पुलिस ने बताया कि सुनील यादव अपने रिहायशी इलाके की प्रॉपर्टी में – शराब दुकान खोलने की तैयारी कर बा रहा था। इलाके के लोगों ने विरोध किया। इसी बात को लेकर कहासुनी – शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि सुनील यादव अपने साथियों के साथ लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचा और लोगों से मारपीट शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। स्थिति इतनी तनावपूर्ण थी कि पुलिस को देर रात करीब चार बजे तक मौके पर डटे रहना पड़ा। मामले में फरियादी सोनू यादव की शिकायत पर पुलिस ने भिक्कू, कैलाश, राहुल, विकास, मदन सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।