
योग गुरु बाबा रामदेव ने रूह अफजा शरबत को जिहाद कहकर एक नया विवाद पैदा कर दिया है ।
उन्होंने आरोप लगाया कि इससे होने वाली कमाई से मदरसे और मस्जिद बनते हैं। अगर आप पतंजलि का शरबत पीयेंगें तो गुरुकुल बनेंगे ,आचार्य कुलम बनेगा, पतंजलि विश्वविद्यालय का विस्तार होगा ,भारतीय शिक्षा पद्धति का विस्तार होगा। उन्होंने अन्य पेय पदार्थ की तुलना टॉयलेट क्लीनर से भी की ।और मासूम बच्चों को सॉफ्ट ड्रिंक और कोल्ड ड्रिंक के जहर से बचने की अपील भी की ।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को पतंजलि के प्रमुख बाबा रामदेव के खिलाफ टीटी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है ।उन्होंने शिकायत में कहा कि रामदेव ने अपना व्यापार बढ़ाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर गुलाब शरबत के बारे में बोला कि इस शरबत से जो पैसा मिलता है उस मदरसे और मस्जिद बनते हैं लव जिहाद और वोट जिहाद चल रहा है ऐसे शरबत जिहादी भी चल रहा है ।रामदेव का यह बयान धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है ।उन्होंने कहा रामदेव का रूह अफजा शरबत का विरोध सिर्फ इसलिए है कि क्योंकि उस कंपनी का मालिक मुस्लिम है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि दिग्विजय सिंह समेत दूसरे सभी कांग्रेस नेता मुसलमानों में अपना जनाधार सरकते देख बौखला गए हैं । वक्फ संशोधन बिल से भू माफिया बेकार हो गया है ।यह बात दिग्विजय सिंह जैसे नेताओं के गले नहीं उतर रही इसलिए ऐसा आरोप लगा रहे हैं।

Leave a Reply