रेजिडेंट डॉक्टरों के मानदेय में बढ़ोतरी, एमपी सरकार ने जारी किया नया आदेश

khabar pradhan

संवाददाता

14 March 2026

अपडेटेड: 5:55 PM 0thGMT+0530

रेजिडेंट डॉक्टरों के मानदेय में बढ़ोतरी, एमपी सरकार ने जारी किया नया आदेश

14 मार्च 2026

भोपाल

मध्यप्रदेश सरकार ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत पीजी और रेजिडेंट डॉक्टरों को बड़ी राहत दी है। राज्य सरकार ने उनके स्टाइपेंड में बढ़ोतरी करने का आदेश जारी किया है। नए आदेश के अनुसार अब जूनियर डॉक्टरों को 77,662 रुपये और सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों को 90,803 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा।

स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश के बाद यह निर्णय सीपीआई (कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स) के आधार पर लिया गया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है, जो 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी माना जाएगा।

नए आदेश के तहत पीजी फर्स्ट ईयर के डॉक्टरों का स्टाइपेंड 75,444 रुपये से बढ़ाकर 77,662 रुपये कर दिया गया है। इसी तरह पीजी सेकेंड ईयर के डॉक्टरों को अब 80,050 रुपये और पीजी थर्ड ईयर के डॉक्टरों को 82,441 रुपये मिलेंगे।

इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में भी बढ़ोतरी की गई है। उनका स्टाइपेंड 13,928 रुपये से बढ़ाकर 14,337 रुपये कर दिया गया है। वहीं सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों का स्टाइपेंड 88,210 रुपये से बढ़ाकर 90,803 रुपये कर दिया गया है।

सरकार के इस फैसले से प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत पीजी छात्र, इंटर्न और रेजिडेंट डॉक्टरों को सीधा लाभ मिलेगा। हाल ही में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदेश में विरोध प्रदर्शन और हड़ताल भी हुई थी, जिसके बाद सरकार ने यह निर्णय लिया।

टिप्पणियां (0)