भोपाल
मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने एक बेहद सुविधाजनक और बड़ी सेवा शुरू की है l अब शादी ब्याह के मेहमानों को ले जाने, धार्मिक तीर्थ यात्राओं, शैक्षणिक टूर या किसी भी बड़े पारिवारिक भ्रमण के लिए पूरी ट्रेन या चुनिंदा कोच की बुकिंग करना बेहद आसान हो गया है l इसके लिए यात्रियों को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे, बल्कि वह सीधे आईआरसीटीसी के फुल टेरिफ रेट (FTR) पोर्टल के जरिए इसे ऑनलाइन बुक कर सकेंगे l मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों जैसे भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, सागर, बीना, रीवा, उज्जैन और छतरपुर के निवासियों को इस नई ऑनलाइन व्यवस्था का सीधा लाभ मिलेगा l
क्या है नए नियम और बुकिंग की समय सीमा
रेलवे द्वारा जारी की गई नई व्यवस्था के तहत बुकिंग के समय को लेकर स्पष्ट नियम तय किए गए हैं l यात्रा करने वाले समूह अपनी यात्रा के तय तारीख से न्यूनतम 30 दिन पहले से लेकर अधिकतम 6 महीने पहले तक ऑनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं l इस नई व्यवस्था के आने से स्कूल कॉलेज के शैक्षणिक टूर ,शादी के ग्रुप और टूरिस्ट समूह की यात्राएं पहले की तुलना में काफी सरल और व्यवस्थित हो जाएंगे l
कोच बुकिंग और सुरक्षा राशि के नियम
सीमित कोच बुकिंग के अंतर्गत अधिकतम दो कोच बुक किया जा सकते हैं जिनका कि सुरक्षा राशि ₹50000 प्रति कोच निश्चित है l पूरी ट्रेन की बुकिंग यदि कोई बड़े समूह या संस्था लेना चाहे तो वह न्यूनतम 18 कोच से लेकर अधिकतम 24 कोच बुक कर सकते हैं ,जिसकी कुल फिक्स्ड सिक्योरिटी डिपाजिट राशि 9 लाख रुपया होगी l


Leave a Reply