रेलवे प्रशासन में दी यात्रियों को बड़ी राहत: अब भोपाल होकर चलेगी अजमेर स्पेशल ट्रेन:
संवाददाता
2 April 2026
अपडेटेड: 9:16 AM 0ndGMT+0530
2 अप्रैल 2026:
मध्य प्रदेश/ भोपाल/
अजमेर स्पेशल ट्रेन अब चलेगी भोपाल से होकर:
ग्रीष्मकालीन अवकाश के – दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। भोपाल मंडल होकर संचालित संतरागाछी-अजमेर-संतरागाछी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में 13 ट्रिप का विस्तार करने का फैसला लिया गया है, जिससे यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी होगी और यात्रा अधिक सुगम बनेगी। रेलवे के आदेश के अनुसार, गाड़ी संख्या 08611 (संतरागाछी-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल) का संचालन छह अप्रैल से 29 जून 2026 तक किया जाएगा, जिसमें कुल 13 ट्रिप शामिल है।
इसके अलावा गाड़ी संख्या 08612 (अजमेर-संतरागाछी साप्ताहिक स्पेशल) नौ अप्रैल से दो जुलाई तक संचालित होगी और इसमें भी 13 ट्रिप चलाए जाएंगे। रेल प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि लोगों को बिना परेशानी के यात्रा की बेहतर सुविधा मिल सके।