लापरवाही के चलते 3 साल का बच्चा उफनते तेल में गिरा:

khabar pradhan

संवाददाता

6 February 2026

अपडेटेड: 4:49 PM 0thGMT+0530


गर्म तेल की कढ़ाई में गिरने से बच्चा गंभीर रूप से झुलसा:
घर के आंगन में 3 साल का बच्चा तेल से भरी कढ़ाई में गिर गया।  आंगन में मां खाना बना रही थी, पास ही 3 साल का मासूम खेल रहा था । किंतु बच्चे का संतुलन बिगड़ने से  वह तेल से भारी कड़ाही में गिर गया । बच्चे को बचाने की कोशिश में मां  भी गंभीर रूप से झुलस गई।  हादसे के बाद परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया।  जहां उन्हें बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है ।‌बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है।
यह घटना उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के ग्राम के कैमाहा में हुई।  धर्मदास कुशवाहा के घर में आंगन में चूल्हे पर कढ़ाई में सब्जी बनाई जा रही थी।  इसी दौरान पास ही बेटा खेल रहा था। संतुलन बिगड़ने से वह कड़ाही में जा गिरा।  बच्चा कमर के नीचे से बुरी तरह झुलस गया।  उसे बचाने में मां भी झुलस गई।  परिजनों ने दोनों को छतरपुर अस्पताल पहुंचाया ।श्रजहां डॉक्टर ने उपचार के बाद बर्न वार्ड में भर्ती किया है।

टिप्पणियां (0)