इस्लामाबाद की शिया मस्जिद में विस्फोट की आईएस ने ली जिम्मेदारी, मृतक की संख्या हुई 36 : इस्लामाबाद:

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुक्रवार को शिया मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट (आईएस) के पाकिस्तानी संगठन ने ली है। आईएस ने अपने अमाक न्यूज एजेंसी पर बयान जारी किया। इसमें कहा है कि हमलावर ने गार्ड्स पर गोली चलाई और मस्जिद के अंदर विस्फोट कर दिया। हमला शुक्रवार को नमाज के
दौरान हुआ था। जांच में पता चला है कि 32 वर्षीय आत्मघाती हमलावर यासिर पेशावर का रहने वाला था। हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है। पुलिस ने खैबर पख्तूनख्वा से सरगना समेत चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।
पाकिस्तान में शिया और सुन्नी मुस्लिम समुदाय का आपस में मतभेद रहता है।
सुन्नी मुस्लिम शिया मुस्लिम को विधर्मी मानता है।

पाकिस्तान ने हमले के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया था। जिस पर भारत ने जवाब में कहा था कि पाकिस्तान अपने आंतरिक विवादों के लिए दूसरों पर ठीकरा न फोड़े।

Share