शिवपुरी में झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, सो रहे युवक की मौत

khabar pradhan

संवाददाता

4 February 2026

अपडेटेड: 5:00 PM 0thGMT+0530

शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलानगर गांव में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। तेज आकाशीय बिजली एक झोपड़ी पर गिर गई, जिससे झोपड़ी में आग लग गई और अंदर सो रहे 26 वर्षीय युवक की जलकर मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिलानगर निवासी वीर सिंह आदिवासी अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ खेत पर बनी झोपड़ी में रह रहे थे। सोमवार रात परिवार ने भोजन करने के बाद झोपड़ी में ही आराम किया था।

रात के बाद मौसम अचानक बदला और बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान मंगलवार सुबह करीब 5 बजे जोरदार बिजली सीधे झोपड़ी पर गिर गई। बिजली गिरते ही झोपड़ी में आग भड़क उठी और वीर सिंह उसकी चपेट में आ गए।

पत्नी ने साहस दिखाते हुए दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन पति को बचाया नहीं जा सका। हादसे के बाद महिला और बच्चे झोपड़ी के पास ही बैठे रहे।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

टिप्पणियां (0)