शिवाजी महाराज की टीपू सुल्तान से तुलना को लेकर पुणे में हुआ पथराव :9 लोग घायल:

khabar pradhan

संवाददाता

16 February 2026

अपडेटेड: 2:29 PM 0thGMT+0530

कांग्रेस नेता हर्षवर्धन सपकाल
द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की तुलना टीपू सुल्तान से करने पर बवाल मच गया।
दरअसल शिवाजी महाराज की तुलना टीपू सुल्तान से करने की टिप्पणी पर पुणे में भाजपा और कांग्रेस  कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई।  जिसमें कांग्रेस भवन के बाहर प्रदर्शन के दौरान दोनों पक्षों में नारेबाजी और पथराव हुआ।  संयुक्त पुलिस आयुक्त रंजन कुमार शर्मा के अनुसार तीन कांग्रेस कार्यकर्ता ,दो भाजपा कार्यकर्ता ,दो पुलिसकर्मी और दो पत्रकार सहित  नौ लोग घायल हो गए।
कांग्रेस ने भाजपा पर पथराव का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है जबकि भाजपा शहर अध्यक्ष ने सपकाल के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने की शिकायत दर्ज कराई है।  इस विवाद की पृष्ठभूमि में मालेगांव नगर निगम उप महापौर कार्यालय में टीपू सुल्तान का चित्र लगाने का मामला भी शामिल है।

टिप्पणियां (0)