शुक्रवार सुबह बस और ट्रक के बीच हुआ दर्दनाक हादसा
संवाददाता
22 February 2025
अपडेटेड: 9:25 AM 0ndGMT+0530
हादसे में 7 की मौत सहित 30 के घायल होने की खबर आयी सामने
अहमदाबाद। बस और ट्रक के बीच हुआ दर्दनाक हादसा, मौके पर हुई 7 की मौत। घायलों को नजदीक अस्पताल में भर्ती कराया गया
गुजरात के कच्छ में हुआ दर्दनाक हादसा :
गुजरात के कच्छ में शुक्रवार को 40 लोगों को ले जा रही एक बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। सातों लोगों ने टक्कर के बाद मौके पर ही दम तोड़ दिया। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। हादसा केरा मुंद्रा रोड पर हुआ। जिसके बाद अभी गेलो को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार लगभग 30 लोगो के घायल होने की खबर सामने आ रही हैं।
15 फरवरी की रात गुजरात में हुआ हादसा, कुम्भ जा रहे थे सभी यात्री:-
बता दें कि इससे पूर्व भी 15 फरवरी को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ से तीर्थयात्रियों को ला रही एक पर्यटक वैन शुक्रवार देर रात ट्रक से टकरा गई थी। हादसा गुजरात के दाहोद जिले में राजमार्ग पर हुआ था। जिसके दौरान हादसे में वैन सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इसमें चार लोगों की मौत सहित छह अन्य घायल होने की खबर सामने आयी थी।पुलिस के अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर लिमखेड़ा के पास देर रात करीब सवा दो बजे हुई। 10 तीर्थयात्रियों को ला रही एक पर्यटक वैन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। मृतकों में एक महिला भी शामिल है।
अधिकारी के अनुसार ‘तीर्थयात्री महाकुंभ से लौट रहे थे। जिसके दौरान हुए हादसे में एक महिला समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।