शैक्षणिक सत्र 2026- 27 के तहत पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा:

khabar pradhan

संवाददाता

15 January 2026

अपडेटेड: 4:51 PM 0thGMT+0530

उच्च शिक्षा विभाग में प्रदेश के सभी क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक विश्वविद्यालय के रजिस्टर और शासकीय कॉलेजों के प्रचारकों की अहम बैठक 16 जनवरी को बुलाई है।  यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित की जाएगी।  इस बैठक में शैक्षणिक सत्र 2026- 27 में पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों से जुड़े हुए महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत जो अध्यादेश लागू था, उसके अनुसार छात्र  सिर्फ उस विषय में पीजी कर सकता था, जो उसने यूजी स्तर पर पढ़ाई की हो । यदि छात्र किसी अन्य विषय से पीजी में प्रवेश लेना चाहता है तो उसे पात्रता परीक्षा देना अनिवार्य होता है।  इसी प्रावधान को लेकर उच्च शिक्षा विभाग ने बैठक के एजेंडे में विशेष रूप से इस मुद्दे को शामिल किया है।

टिप्पणियां (0)