श्री माता वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज की मान्यता हुई रद्द: NMC ने दिया आदेश:

khabar pradhan

संवाददाता

7 January 2026

अपडेटेड: 1:38 PM 0thGMT+0530

श्री माता वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज की मान्यता हुई रद्द: NMC ने दिया आदेश:



जम्मू कश्मीर में कटरा स्थित श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल एक्सीलेंस में एमबीबीएस कोर्स चलाने की अनुमति अब वापस ले ली गई है।
आपको बता दें की 5 दिसंबर 2024 और 19 दिसंबर 2024 को 50 एमबीबीएस की सीट वाला नया मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए आवेदन दिया गया था। जिसमें 8 सितंबर 2025 को एमबीबीएस कोर्स शुरू करने की अनुमति प्रदान की गई थी। अनुमति में कई शर्तें थी।
MARB से अनुमति मिलने के बाद श्री वैष्णो माता देवी इंस्टीट्यूट में 50 सीटों वाला एमबीबीएस कोर्स शुरू किया गया ।
किंतु इस कॉलेज में कई कमियां पाई गई।

अचानक हुआ निरीक्षण:

2 जनवरी 2026 को यहां अचानक निरीक्षण हुआ जिसमें गंभीर कमियां पाई गई।
शिक्षक फैकल्टी में कमी, सीनियर रेजिडेंस में कमी ,मरीजों की संख्या और क्लीनिकल सेवाएं भी मानक स्तर से बहुत कम पाई गई । ओपीडी में 400 की जगह सिर्फ 182 मरीज, बेड ऑक्युपेंसी की जगह में कमी, आईसीयू में 50% बेड भरे हुए, प्रसव विभाग में भी गंभीर और अपर्याप्त कमियां पाई गई ।कुछ विभागों में प्रैक्टिकल लैब और रिसर्च लैब अनुपस्थिति रही।
इसके अलावा लाइब्रेरी में 1500 किताबों की जगह सिर्फ 744 किताबें, 15 जनरल की जगह सिर्फ दो ,इसके अलावा सुविधाओं में  कमी ,वार्डो का अभाव ,ओपीडी में ओटी की कमी, पैरा क्लीनिकल उपकरण की संख्या अपर्याप्त पाई गई।
इस निरीक्षण के बाद मेडिकल के इस संस्थान को न्यूनतम मानकों  पर खरा नहीं पाया गया।  जिससे NMC  के द्वारा अनुमति वापस ली गई है। और कॉलेज की बैंक गारंटी जफ्त करने का फैसला लिया गया है।

श्री माता वैष्णो देवी इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल एक्सीलेंस में एमबीबीएस कोर्स चलाने की अनुमति का फैसला 2 जनवरी 2026 को अचानक निरीक्षण करने के बाद वापस ले लिया गया है।

प्रवेश किये छात्रों का भविष्य:
किंतु 2025- 26 सत्र में जो छात्र इस कॉलेज में प्रवेश ले चुके हैं, उन छात्रों की सीटें सुरक्षित रहेगी।  उन्हें जम्मू कश्मीर के ही किसी अन्य मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित किया जाएगा।
NMC द्वारा लिया गया।  यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

टिप्पणियां (0)