संपत्ति कर वसूली में सख्ती, बकायेदारों की दो संपत्तियां कुर्क

khabar pradhan

संवाददाता

25 February 2026

अपडेटेड: 1:32 PM 0thGMT+0530

भोपाल नगर निगम ने संपत्ति कर और अन्य शुल्कों की वसूली के लिए अब कड़ा रुख अपनाया है। बकाया राशि नहीं चुकाने वाले लोगों पर कार्रवाई तेज कर दी गई है, जिसके तहत मंगलवार को बड़े स्तर पर कुर्की की कार्रवाई की गई।

नगर निगम ने बताया कि कई बार नोटिस देने के बावजूद जब बकायेदारों ने भुगतान नहीं किया, तब प्रशासन ने यह कार्रवाई की। जोन 18 और 19 में चलाए गए अभियान के दौरान बकाया कर वसूली के लिए अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर संपत्तियां जब्त कीं।

वार्ड क्रमांक 80 स्थित अल्टीमेट आर्केड के बकायेदार तहसीन खान पर करीब 7.99 लाख रुपये का टैक्स बकाया था। वहीं अनीग प्वाइंट के पांच भागीदारों, जिनमें प्रशांत शर्मा और अन्य शामिल हैं, पर लगभग 1.30 लाख रुपये की राशि लंबित थी। भुगतान नहीं होने पर निगम अमले ने दोनों संपत्तियों को कुर्क कर करीब 20 लाख रुपये की वसूली की।

आगे भी जारी रहेगा अभियान, बकायेदारों को चेतावनी
नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। बकाया कर जमा नहीं करने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि राजस्व वसूली बढ़े और शहर में विकास कार्यों को गति मिल सके।

टिप्पणियां (0)