लॉकअप में हाथ जोड़कर माफी मांगने को मज़बूर मुजफ्फरनगर का युवक।

khabar pradhan

संवाददाता

12 March 2025

अपडेटेड: 7:03 AM 0thGMT+0530

संभल के सीओ अनुज चौधरी से इसका कोई कनेक्शन तो नहीं?

संभल के सीओ अनुज चौधरी से इसका कोई कनेक्शन तो नहीं?

मुजफ्फरनगर के एक शख्स ने संभल सीओ अनुज चौधरी के होली और रमजान वाले बयान पर कमेंट किया। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। लॉकअप में बंद युवक के माफी मांगने का वीडियो भी पुलिस ने जारी किया है।

होली और रमजान को लेकर संभल के सीओ अनुज चौधरी का बयान सामने आने के बाद सरगर्मी बढ़ी हुई है। इसके साथ ही सीओ ने कहा था कि होली साल में एक बार आती है और जुमे की नमाज 52 बार। जिसको रंगों से दिक्‍कत है वे लोग होली के अवसर पर अपने घर में ही रहें। मुजफ्फरनगर के एक युवक आबाद ने सीओ अनुज चौधरी के बयान पर सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्‍ट किया जो भारी पड़ गया। पुलिस ने आबाद को पकड़कर लॉकअप में बंद कर दिया। पुलिस ने आबाद का माफी मांगते हुए एक वीडियो जारी किया है।

सीओ अनुज चौधरी पर टिप्‍पणी करते हुए आबाद ने सोशल मीडिया पर लिखा था- ‘बकरा ईद साल में 1 बार ही आती है। जिसे लगता है मांस और खून देखने से धर्म भ्रष्ट होता है, वो घरों से बाहर न निकले’। यह कमेंट वायरल हुआ तो पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने आबाद के खिलाफ एफआईआर दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
इस टिप्पणी पर पुलिस ने आबाद को जेल में डाला और माफी मंगवाते हुए वीडियो जारी की है। इस वीडियो में आबाद कह रहा है- ‘मैं कमालपुर गांव का रहने वाला हूं। मैंने जो सीओ साहब के ऊपर टिप्‍पणी की है, उसके लिए मैं क्षमा चाहता हूं। ये गलती मुझसे दोबारा नहीं होगी। मैं पुलिस महकमे का सम्‍मान करता हूं। कृपया मुझे क्षमा कर दें।’

टिप्पणियां (0)