सदन में सपा पर भड़के डिप्टी सीएम…..बोले सुधर जाओ, वरना जनता सुधार देगी

khabar pradhan

संवाददाता

1 March 2025

अपडेटेड: 8:21 AM 0stGMT+0530

सपा विधायक पल्लवी पटेल बोली - कि आप सब पीएम से प्रभावित हैं

सपा विधायक पल्लवी पटेल बोली – कि आप सब पीएम से प्रभावित हैं

उत्तर प्रदेश। यूपी विधानमंडल के बजट सत्र का आज 7वां दिन है। मंत्री असीम अरुण ने मथुरा की एक घटना का जिक्र किया। कहा, सपा के गुंडे पिस्तौल यादव ने बारात में तहस-नहस कर दिया। सपा उसे पार्टी से बाहर निकाले।

सपा विधायक पल्लवी पटेल ने कहा, आप सब पीएम से प्रभावित हैं। यदि झूठ भी बोलो तो आंकड़ा बड़ा होना चाहिए। सवाल पूछो तो नेता सदन (सीएम योगी) क्रोधित हो जाएंगे।
विधान परिषद में नेता विरोधी दल लाल बिहारी यादव ने कहा, डेढ़ महीने में 75 महिलाओं की हत्या, 210 बलात्कार, 818 शीलभंग, 1500 से अधिक छेड़खानी की घटना हुईं। स्पीकर ने पूछा- ये जानकारी आपको कहां से मिली?, जिस पर लाल बिहारी ने कहा- राज्य अपराध रिकार्ड ब्यूरो।

परिवहन मंत्री ने कहा- अब प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में भी इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। इसके अलावा दो शहरों के बीच भी इलेक्ट्रिक इंटर सिटी बसें चलाई जाएंगी।

सपा ने श्रम मंत्री अनिल राजभर से बेरोजगारी से जुड़ा सवाल पूछा। लेकिन मंत्री सवालों का सही जवाब नहीं दे पाए। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को दो बार उनके बचाव में बोलना पड़ा।

वहीं, सफाई कर्मियों के रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर सपा विधायक अतुल प्रधान झाडू लेकर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने सफाई कर्मचारियों जैसी ड्रेस पहन रखी थी और उनके एक हाथ में बाबा साहेब की तस्वीर थी।
इधर, विधानपरिषद में डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा-पीडीए फर्जी है। कोई माई का लाल आरक्षण समाप्त नहीं कर सकता। सपा से कहता हूं- सुधर जाओ, नहीं तो जनता सुधार देगी। अखिलेश खुद महाकुंभ में डुबकी लगाते हैं। कहते हैं कि प्रदूषण था। प्रदूषण वहां नहीं था, आपकी मानसिकता में था।

टिप्पणियां (0)