सरपंच राम लखन जाटव को जीप में डालकर ले गए बदमाश -लाठी डंडों से की पीटा:

khabar pradhan

संवाददाता

26 January 2026

अपडेटेड: 2:17 PM 0thGMT+0530

मुरैना के चिन्नोनी के गुजरना गांव में रहने वाले खेड़ा हुसैनपुर पंचायत के दलित सरपंच राम लखन जाटव को दबंग जीप में डालकर ले गए और लाठी डंडों से मारपीट की। यह  घटना शनिवार की है।  इस मामले में चिन्नोनी पुलिस ने दो नामजद और तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध FIR दर्ज किया है।  जानकारी के अनुसार सरपंच राम लखन जाटव गुजरना गांव से शनिवार को किसी काम से जा रहे थे।  तभी खेड़ा हुसैनपुर निवासी वीर सिंह गुर्जर, महावीर गुर्जर 15 से 20 लोगों के साथ जीप लेकर आए और राम लखन को पकड़कर जीप में डाल लिया।  इसके बाद आरोपियों ने जमकर पिटाई की।  हमलावर सरपंच को गांव के पास फेंक कर चले गए । सरपंच को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैलारस में भर्ती कराया गया है।  इस घटना के बाद माकपा ने गंभीर निंदा की है ।‌माकपा के अशोक तिवारी ने कहा कि वे पंचायत की योजनाओं से लाखों की रंगदारी की मांग कर रहे थे ।
उन्होंने कहा कि यदि 24 घंटे में अपराधियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो माकपा आंदोलन करेगी।  इस घटना के बाद पांच आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की गई है।

टिप्पणियां (0)