भारतीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी सर्वम एआई ने अपना नया प्लेटफॉर्म ‘सर्वम एज’ लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह ऐसा एआई प्लेटफॉर्म है, जिसे बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।
अब तक अधिकतर एआई टूल्स को चलाने के लिए इंटरनेट जरूरी होता है, क्योंकि डेटा प्रोसेसिंग क्लाउड सर्वर पर होती है। लेकिन सर्वम एआई का यह नया प्लेटफॉर्म इंटरनेट पर निर्भर नहीं रहेगा और यूजर्स इसे अपने डिवाइस पर ही उपयोग कर सकेंगे।
विशेषज्ञों के अनुसार, पूरा डेटा फोन या लैपटॉप के अंदर ही प्रोसेस होगा। अगर जानकारी क्लाउड पर नहीं जाएगी, तो डेटा लीक होने का खतरा भी कम रहेगा।
इस प्लेटफॉर्म की खास बात यह है कि इसका स्विच रिकग्निशन मॉडल हिंदी सहित 10 प्रमुख भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है।
कंपनी का उद्देश्य भारत में एआई तकनीक को ज्यादा सुरक्षित, तेज और आसान बनाना है। आने वाले समय में इसके जरिए भारतीय यूजर्स को कई नए डिजिटल समाधान मिलने की संभावना है।
सर्वम एआई ने लॉन्च किया ‘सर्वम एज’, बिना इंटरनेट के भी चलेगा एआई प्लेटफॉर्म
TAGS:

Leave a Reply