27 फरवरी 2026
भोपाल : सड़क विवाद ने लिया हिंसक रूप, कई लोगों पर दर्ज हुए मामले
भोपाल के मिसरोद चौराहे पर रास्ता न देने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस मामले में निरंजन अखाड़ा की साध्वी रजना और उनके शिष्यों से मारपीट के आरोप में पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी रही और पुलिस ने अतिरिक्त सतर्कता बरती।
पुलिस ने आरोपियों पर लगाई सख्त धाराएं
एसीपी रजनीश कश्यप ने बताया कि मामले में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपित विनय पाटीदार, अभय पाटीदार, राजकुमार पाटीदार और लोकेश उर्फ काला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।
पहले थप्पड़ मारने का आरोप, फिर हुई मारपीट
बुधवार शाम करीब 4:00 बजे जब साध्वी रंजना सलैया से अपने घर पेबल बे कॉलोनी जा रही थी, तभी मिसरोद चौराहे पर साइड देने को लेकर दोनों पक्ष में विवाद हुआ था l
पुलिस के अनुसार विवाद के दौरान साध्वी रजना ने कार चालक को थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद कार सवार युवकों ने उनके और उनके शिष्यों के साथ मारपीट की। घटना के दौरान कार में तोड़फोड़ की भी जानकारी सामने आई है, जिसे लेकर अलग से जांच की जा रही है।

Leave a Reply