सार्वजनिक सड़क पर फायरिंग से दहशत आरोपी बंदूक और कारतूस के साथ हुआ गिरफ्तार:

khabar pradhan

संवाददाता

30 January 2026

अपडेटेड: 12:48 PM 0thGMT+0530

भोपाल के कोलार रोड थाना क्षेत्र में आईबीडी सिटी के सामने एक व्यक्ति ने खुले आम बंदूक से फायर कर दिया।
अभय राठौर जो आशीर्वाद कॉलोनी निवासी है उसने खुला आम 12 बोर की बंदूक से हर्ष फायर किया।‌गोली चलती ही लोगों में दहशत का माहौल बन गया।पुलिस को सूचना मिली कि आईबीडी सिटी के सामने एक युवक बंदूक लेकर खड़ा है और कभी भी फायर कर सकता है।
सूचना मिलते ही कोलार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया‌ उसके पास से बंदूक, खाली खोखा और कारतूस जब्त किया। साथ ही बंदूक के मूल लाइसेंस धारी के खिलाफ केस भी दर्ज किया । हालांकि आरोपी ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही दो नाल वाली 12 बोर बंदूक से फायर भी किया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी पर बंदूक का लाइसेंस पेश नहीं किया जा सका। पूछताछ में आरोपी अभय राठौर ने बताया कि बंदूक उसके रिश्तेदार लाल वीर धुर्वे की है,जो रायसेन का निवासी है । पुलिस ने लालबीर को तलब किया, जिसने स्वीकार किया कि उसने अभय को फायर करने बंदूक और कारतूस दिए थे। पुलिस ने लालबीर के पास से 14 जिंदा कारतूस और लाइसेंस की छाया प्रति जब्त कर ली है।

टिप्पणियां (0)