सिंहस्थ की तैयारियां हुई तेज : 663 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन:

khabar pradhan

संवाददाता

18 March 2026

अपडेटेड: 5:34 PM 0thGMT+0530

सिंहस्थ की तैयारियां हुई तेज : 663 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन:

18 मार्च 2026 :
मध्य प्रदेश/ उज्जैन/

गीता भवन और विक्रम नगर आरओबी की रखी आधारशिला:

मुख्यमंत्री बोले-सिंहस्थ में हर श्रद्धालु है  अतिथि:

उज्जैन सिंहस्थ-2028 की तैयारियों ने गति पकड़ ली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस महापर्व में आने वाला हर श्रद्धालु राज्य का अतिथि होगा। उसकी सुविधा और गरिमा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। सिंहस्थ सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति का विश्वस्तरीय समागम होगा, जिसे ‘भूतो न भविष्यति’ स्वरूप दिया जाएगा।

राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने किया उद्घाटन:

उज्जैन में हुए कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 663 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का
भूमिपूजन किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा, सिंहस्थ के मद्देनजर उज्जैन को स्वच्छ, व्यवस्थित और आधुनिक स्वरूप देने के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू किया गया है। इसकी तैयारियों के लिए राज्य सरकार ने 13,851 करोड़ रुपए के कार्यों को भी मंजूरी दी है। 2026-27 के बजट में 3,060 करोड़ रुपए का विशेष प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उज्जैन के दीर्घकालीन विकास का रोडमैप है। इसके तहत शहर को ऐसा मॉडल बनाया जाएगा, जहां आध्यात्मिकता और आधुनिकता का बरावर संतुलन दिखेगा।
कार्यक्रम में रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुद्रा योजना और फूड प्रोसेसिंग से जुड़े हितग्राहियों को लाभ भी वितरित किए।

मिलेगा नया इन्फ्रास्ट्रक्चर:

1… सिंघस्थ के इस महापर्व में 77.14 करोड़ से गीता भवन और 30.68 करोड़ रुपए के विक्रम नगर रेलवे ओवरब्रिज का भूमिपूजन किया गया। शहर व आसपास 11 नई सड़कों का निर्माण की सौगात मिली।

2..केंद्र ने एनएच-752डी के बदनावर-पेटलावद-थांदला खंड को 3,839 करोड़ रुपए से फोरलेन में तब्दीली की स्वीकृति मिली। इससे उज्जैन सीधे तौर पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से जुड़ जाएगा। इसी के साथ क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी।

कैसा होगा उज्जैन का गीता भवन
उज्जैन में बनने वाला गीता भवन 77 करोड़ की लागत से बन रहा है. 1 लाख वर्ग फुट में ये बनेगा. 12700 वर्ग फीट का ऑडिटोरियम, 3600 वर्गफुट की ई-लाइब्रेरी सांस्कृतिक, साहित्यिक और धार्मिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र होगी.
178 छात्र-छात्राओं को मेडल व उपाधि मिली
राज्यपाल मंगूभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए. कुल 178 छात्र-छात्राओं को मेडल व उपाधि दी गई, जिसमें से 103 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल व 74 विद्यार्थियों को पीएचडी की उपाधि और 01 विद्यार्थी को डी-लिट को उपाधि दिया गया। इस योजना के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने  विश्वविद्यालय को 51 लाख राशि व 5 ड्रोन व 1 बस भी देने की घोषणा भी की।

राज्यपाल भी उज्जैन से हुये प्रभावित:
राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने कहा “उज्‍जैन नगरी में आते ही एक अलग प्रकार की अनुभूति होती है। सम्राट विक्रमादित्‍य विश्‍वविद्यालय ने यहां विद्यार्थी  बन  शिक्षा प्राप्‍त की ।
राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने कहा कि उज्जैन की पावन धरा जहां बाबा महाकाल की कृपा कण-कण में विराजमान है,जो उज्जैन के गौरवशाली भविष्य और सांस्कृतिक सामाजिक अभ्युदय का शंखनाद है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा, हिंदू नव वर्ष पर दी विशेष सौगात:
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रदेश में नए विकास कार्य किया जा रहे हैं। मध्य प्रदेश और उज्जैन विकास की एक नई पहचान बना रहा है। चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा, हिंदू नव वर्ष के पावन पर्व के पूर्व जिलों को नई सौगात मिल रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि आगामी शैक्षिक सत्र में शासकीय विद्यालयों में पहली से आठवीं तक के बच्चों के लिए अच्छे स्वास्थ्य के लिए यशोदा माता योजना में दूध के पैकेट उपलब्ध कराए जाएंगे।‌ मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी जिलों और नगरीय निकायों में गीता भवन का निर्माण करने ,आदर्श ग्रामों को वृंदावन ग्रामों के रूप में विकसित करने की योजना बताई।
मुख्यमंत्री ने बताया कि 2026- 27 में सिंघस्थ के लिए 3 हजार 60 करोड रुपए के कार्यों के लिए विशेष प्रावधान किया गया है।  364 करोड़ 37 लाख रुपए की लागत से मेला क्षेत्र के प्रमुख मार्गों के पुनर्निर्माण के कार्य भी शुरू किये जा रहे हैं।

टिप्पणियां (0)