सीएम मोहन यादव ने की बड़ी घोषणाएँ – कहा उज्जैन में बनेगा आयुर्वेदिक एम्स
संवाददाता
12 February 2026
अपडेटेड: 4:39 PM 0thGMT+0530
उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ी घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन में आयुर्वेद का एम्स (ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदिक साइंस) खुलेगा। केंद्रीय बजट में देशभर में तीन आयुर्वेद एम्स की घोषणा के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री ने यह जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ क्षेत्र में पानी की पर्याप्त व्यवस्था के लिए 1133.67 करोड़ रुपये की जल आवर्धन परियोजना की नींव रखी गई है। यह परियोजना 24 माह में पूरी होगी, जिससे सिंहस्थ के बैरागी मेला क्षेत्र में पानी की सुविधा सुनिश्चित हो सकेगी।
उन्होंने बताया कि उज्जैन में पहली बार श्रीमहाकाल वन मेले का आयोजन भी किया जाएगा। साथ ही, पांच दिवसीय मेले में प्रदेश के सभी वन, नदियां, जड़ी-बूटियां और वन्य संपदा दूसरे राज्यों के सामने प्रदर्शित की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सिंहस्थ को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार काम कर रही है और आने वाले समय में उज्जैन में विकास कार्यों को गति दी जाएगी।