सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया में 350 पदों में निकली भर्ती:

khabar pradhan

संवाददाता

21 January 2026

अपडेटेड: 6:26 PM 0stGMT+0530

सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया में 350 पदों में निकली भर्ती:

अंतिम तिथि –3 फरवरी 2026:
सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया में 350 पदों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं।

इसमें मार्केटिंग ऑफिसर ,फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर जैसे पद शामिल है।
इन पदों पर आवेदन करने हेतु बैंक के आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है । आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 फरवरी 2026 है।
आवेदन करने के लिए सेंट्रल बैंक की वेबसाइट
https//inb.centralbank.bank.in/#/

पर जाकर आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें।

इसमें फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर के लिए पदों की संख्या है –50
जबकि मार्केटिंग ऑफिसर के पदों की संख्या है– 300
इस प्रकार 350 पदों के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया ने भर्ती निकाली है।

शैक्षणिक योग्यता:

1..फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर के लिए:

किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री आवश्यक है। इसके अलावा CA,CFA, MBA के डिग्री वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।
उम्मीदवारों के पास IIBF फॉरेन एक्सचेंज ऑपरेशंस सर्टिफिकेट होना आवश्यक है । साथ ही बैंकिंग क्षेत्र में कम से कम 5 साल का अनुभव होना जरूरी है।

फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर के लिए
न्यूनतम उम्र 25 साल और अधिकतम उम्र 35 साल होना चाहिए।
आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

2…मार्केटिंग ऑफिसर के लिए:

ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ ,मार्केटिंग में 2 साल का MBA, या PGDM की डिग्री होना अनिवार्य है।
इसके अलावा 2 साल का पोस्ट क्वालिफिकेशन अनुभव या 1 साल का बैंकिंग वित्तीय सेवाएं या बीमा में मार्केटिंग या फील्ड सेल्स में अनुभव होना आवश्यक है।
मार्केटिंग ऑफिसर के लिए न्यूनतम उम्र 22 साल और अधिकतम 30 साल रखी गई है । इसमें आरक्षित वर्ग के लिए आयु सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

इन पदों के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा हेतु चयन किया जाएगा लिखित परीक्षा में पास होने पर व्यक्तिगत साक्षात्कार होगा।

आवेदन करने के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया की ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं ।
रिक्रूटमेंट 2025-26 पर क्लिक करें ।न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके अपना विवरण भरें ।
लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिलने के बाद फॉर्म भरें । इसके बाद जरूरी दस्तावेज ,फोटो ,सिग्नेचर ,अंगूठे का निशान और हैंडराइटिंग डिक्लेरेशन फॉर्म भरें ।
कैटिगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
फार्म जमा करने के बाद आवेदन पत्र का प्रिंटआउट जरूर लें।

टिप्पणियां (0)