सैन फ्रांसिस्को-अमेरिका में 6 दिन से लापता हुआ भारतीय छात्र का कैलिफोर्निया में मिला:
संवाददाता
16 February 2026
अपडेटेड: 2:36 PM 0thGMT+0530
कर्नाटक का 22 वर्षीय छात्र साकेत कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी बर्कले में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहा था। 9 फरवरी को साकेत लापता हो गया। उसका कुछ भी पता नहीं चल रहा था। आखरी बार उसे कैंपस से 1 किलोमीटर दूर देखा गया था।
अमेरिका में 6 दिन से लापता भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवाससैया का शव कैलिफोर्निया से बरामद हो गया है। सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय दूतावास ने साकेत की मृत्यु होने की पुष्टि की है । दूतावास में शव को जल्द भारत भेजने के लिए जरूरी सहायता देने का आश्वासन भी दिया है।
साकेत को आखरी बार कैंपस से 1 किलोमीटर दूर देखा गया था। इसके बाद अंजा झील ,बर्कली हिल्स में तलाशी अभियान भी चला । साकेत का शव बर्कले हिल्स के पास अंजा झील में पाया गया। वह कर्नाटक का तुमकुरु का निवासी था और आईआईटी मद्रास से स्नातक कर चुका था।