सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवक को मैहर बुलाया और निर्वस्त्र कर 56 हजार ऐंठें:

khabar pradhan

संवाददाता

5 February 2026

अपडेटेड: 4:11 PM 0thGMT+0530

एक युवक को सोशल मीडिया पर दोस्ती करना भारी पड़ गया दरअसल इंस्टाग्राम के जरिए एक युवक ने युवती से दोस्ती की युक्ति ने युवक को मैहर बुलाकर बंधक बनाया मारपीट की और निर्वस्त्र कर वीडियो बनाया और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर 56000 उसे ठग लिए मैहर पुलिस ने युवती सहित चार लोगों को पकड़ा है।
युवक शिवशंकर गुप्ता ,जिसकी उम्र 34 वर्ष है पुणे में काम करता है। करीब 10 दिन पहले उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम पर मानसी उर्फ गोल्डी नामदेव से हुई। जिसकी उम्र 32 वर्ष है । इंस्टाग्राम पर दोस्ती के चलते वह मानसी के कहने पर मंगलवार को मैहर पहुंचा । वहां घंटाघर चौक पर युवती से मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों कॉफी हाउस पहुंचे। युवती शिवशंकर को धूलपुरा स्थित अपने किराए के कमरे में ले गई।

कमरे में पहुंचते ही युवती ने किसी को फोन किया । कुछ ही देर में विक्की गुप्ता ,जो लटागांव का निवासी है, मनोज उर्फ माचो- निवासी अरकंडी और दुलीचंद ,इसके अलावा एक अन्य युवक भी वहां आ गए।‌ युवक के साथ मारपीट की। आरोपियों ने कपड़े उतरवाए, वीडियो बनाया और उसे शारीरिक और मानसिक रूप से चोटे पहुंचाई। इसके बाद आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे पैसे वसूलना शुरू किया । और ऑनलाइन 56 हजार ठग लिए। पुलिस ने पांच लोगों की पहचान की है।

मानसी ,विक्की ,माचो और दुलीचंद को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है । इसमें से एक व्यक्ति की तलाश जारी है । बताया जा रहा है कि विक्की और माचो पुराने बदमाश है और इसी तरह लोगों को ठग कर पैसे ऐंठने का काम करते हैं।

टिप्पणियां (0)