Share


26 मई 2026 :
खबर प्रधान डेस्क:

यूएस ईरान युद्ध के बीच कड़ी सुरक्षा में हज यात्रा शुरू:
अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध के हालातो के बीच सऊदी अरब ने हज यात्रा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिसमें मक्का और मदीना को हाई अलर्ट पर रखा गया है

इन ड्रोन और मिसाइल हमलों के खतरों के बीच लाखों हज यात्री यह पवित्र हज यात्रा कर रहे हैं। इन हज यात्रियों की सुरक्षा के लिए मक्का और मदीना की सीमाओं पर एडवांस एयर डिफेंस सिस्टम तैनात किए गए हैं।
सऊदी अरब में मक्का मदीना की सुरक्षा के लिए एयर डिफेंस सिस्टम, स्पेशल फोर्स ,इमरजेंसी टीम तैनात कर दी गई है। इस खतरे के बावजूद भी 15 लाख से ज्यादा हज यात्री सऊदी पहुंच चुके हैं।  यह संख्या पिछले साल के मुकाबले काफी अधिक है।

पिछले वर्ष के मुकाबले हज यात्रियों की संख्या में इजाफा:
सऊदी हज पासपोर्ट फोर्स के कमांडर सालेह अल मुरब्बा के अनुसार अब तक 15 लाख 18 हजार 153 यात्री सऊदी पहुंच चुके हैं। जबकि पिछले वर्ष 15 लाख 6 हजार 576  हाजी यात्री सऊदी पहुंचे थे।
युद्ध की हालातो के बीच महंगी फ्लाइट्स, एयर स्पेस संकट के बावजूद हज यात्रियों का उत्साह कम नहीं हुआ है।  माना जा रहा है कि अगले दो दिनों में यह संख्या और भी बढ़ सकती है।  क्योंकि हज की शुरुआत 25 मई से 29 मई तक रखी गई है।

अमेरिका ईरान और इजरायल युद्ध के बीच ईरान ने भी खाड़ी के कई देशों में जवाबी कार्रवाई की है।सऊदी, यूएई,कतर सहित कई देशों में मिसाइल और ड्रोन हमला किया गया।इस वजह से सऊदी ने हज यात्रियों की सुरक्षा के लिए सैन्य क्षमता बढ़ा दी है।


Share