आज 28 मई 2025:दिन बुधवार का राशिफल
संवाददाता
28 May 2025
अपडेटेड: 2:32 AM 0thGMT+0530
28 मई 2025 बुधवार को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है।
इस दिन मृगशिर्षा नक्षत्र और धृति योग का संयोग रहेगा। राहुकाल दोपहर 12:18-14:01 मिनट तक रहेगा।
, राशिफल 28 मई 2025:
दिन बुधवार :
मेष: आज अपने बॉस के साथ आपको डिप्लोमेटिक तरीके से चीजों को आगे बढ़ाना चाहिए। आपको किसी भी तरह का लेन-देन करते समय सावधानी से रहना होगा। करियर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएं। माता पिता के साथ समय व्यतीत करना अच्छा रहेगा।
शुभ रंग –पीला
शुभ अंक –5
उपाय –गणेश जी का मंत्र जाप करें और गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।
वृषभ:
आज स्वयं पर ध्यान रखने की ओर सोचना चाहिए। कार्य क्षेत्र और घर परिवार के बीच संतुलन करके रखना बेहद जरूरी है।मानसिक तनाव हो सकता है ध्यान रखें।जीवन साथी के साथ विवाद को टालें।
, शुभ रंग –आसमानी
शुभ अंक—6
उपाय– सूर्य को अर्घ्य दें।
मिथुन:
आज आज काम पर अधिक ध्यान करने की सलाह दी जाती है। सहयोगियों के साथ नोक-झोक से बचना बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । कार्य की अधिकता रहेगी। तनाव ज्यादा हो सकता है। समय के साथ चलें। अर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। जीवन की चुनौतियों को हंस कर पार करें।
शुभ रंग– गुलाबी
शुभ अंक 2
उपाय –शिव मंदिर में शुद्ध जल में नौगंगाजल मिलाकर
शिवजी को जल चढ़ाएं।
कर्क: आज का दिन शुभ है। यात्रा के योग हैं। खानपान का ध्यान रखें। पेट संबंधी समस्या हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें ।कार्यक्षेत्र में तनाव का अनुभव होगा ।निवेश सोच समझकर करें। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है।
शुभ रंग– सफेद
शुभ अंक– 8
उपाय– हनुमान चालीसा का पाठ करें। हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं।
सिंह: आज के दिन दोस्तों के साथ भ्रमण
करने का मौका मिलेगा। आपके लिए आज का दिन काफी लकी माना जा रहा है। धन वृद्धि के योग बन रहे हैं। व्यापार कर रहे लोगों की किस्मत साथ देगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है।
शुभ रंग– नीला
शुभ अंक– एक
उपाय– कुत्तों को भोजन खिलाएं।
कन्या: आज आपको निवेश करते समय बेहद सावधान रहना चाहिए। अनजान लोगों पर भरोसा ना करें। धोखे की संभावना हो सकती है। व्यापार में पार्टनर के साथ बहस में पड़ सकते हैं। वहीं, हेल्थ पर भी ध्यान देने की जरूरत है। आज आप क्रिएटिव महसूस कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आज गड़बड़ा सकती है।
शुभ रंग– गुलाबी
शुभ अंक– 3
उपाय– माता दुर्गा की उपासना करें। शक्ति मिलेगी।
तुला:
आज हेल्दी डाइट लें। काम की अधिकता ज्यादा रहेगी तो कुछ देर के लिए ब्रेक लें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी किन्तु जल्दबाजी में आकर आज कोई जरूरी निर्णय न ही लें तो बेहतर है। दिन रोमांटिक रहने वाला है। यात्रा के योग हैं।
शुभ रंग– केसरिया
शुभ अंक– 3
उपाय– जरूरतमंद को भोजन खिलाएं।
वृश्चिक: आज थोड़ा इमोशनल फील कर सकते हैं। अपनी फीलिंग्स को एक्सेप्ट करें। हेल्थ पर नजर रखें। आज का दिन मिले-जुले परिणाम लेकर आया है। आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी गड़बड़ा सकती है। खर्च की अधिकता रहेगी।खर्चो पर नियंत्रण रखें। नेत्र संबंधी पीड़ा हो सकती है।
शुभ रंग– हरा
शुभ अंक– 5
उपाय– गायत्री मंत्र का 21 बार जाप करें। शक्ति मिलेगी
धनु: आज तनाव दूर करने के लिए कहीं यात्रा पर जा सकते हैं ।ऑफिस का काम घर लेकर न आएं। वहीं, निवेश करना आज ठीक नहीं रहेगा। सोच समझकर निर्णय ले।आपको अपने स्वास्थ्य की देख-रेख करनी चाहिए।
शुभ रंग– नीला
शुभ अंक—6
उपाय– हनुमान मंदिर में बूंदी का भोग लगाएं।
मकर: आज लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा। करियर में कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आज थोड़ा स्ट्रेस फील कर सकते हैं। आपको काम करते दौरान समय-समय पर ब्रेक लेना चाहिए। अपनी डाइट को हेल्दी रखें।
शुभ रंग– नीला
शुभ अंक– 8
उपाय– शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं।
कुंभ:
आज काफी उत्साहित फील करेंगे। आज की एनर्जी आपको अपने सपनों की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं जिससे आप आसानी से पूरा कर सकते हैं।।फिटनेस को मेंटेन करने के लिए रेगुलर एक्सरसाइज करें। अपनी मां की सेहत पर ध्यान दें।
शुभ रंग– केसरिया
शुभ अंक– 9
उपाय –मछलियों को आटे की गोलियां खिलायें।
मीन: आज जीवन में थोड़ी-बहुत हलचल रहेगी। लेकिन शाम होते-होते आपकी सभी मुश्किलें कम हो जाएंगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आज खर्च करते वक्त आपको सावधानी बरतनी जरूरी है। तनाव से दूर रहें।
शुभ रंग—आसमानी
शुभ अंक—6
उपाय–कन्याओं को मीठी चीज खिलाएं।