26 मार्च 2026:
मध्य प्रदेश/भोपाल |
भोपाल रेलवे स्टेशन से ड्रग्स के साथ पकड़ी गई युगांडा की महिला नाकिजीटो जोन के खिलाफ कोर्ट ने आरोप तय कर दिए हैं। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने उसके पास से 368.90 ग्राम मेथामफेटामाइन व
147.40 ग्राम कोकीन जब्त की थी, जिसकी कीमत 2.20 करोड़ आंकी गई। जांच में सामने आया कि वह 2021 में मेडिकल वीजा पर भारत आई थी व वीजा खत्म होने के बाद मुंबई में रहने लगी। युगांडा की ही नामाकुला के संपर्क
में आकर उसने दिल्ली से मुंबई ड्रग्स सप्लाई शुरू कर दी। प्रति ट्रिप 10 हजार रुपए मिलते थे। 28 अगस्त 2025 को भोपाल स्टेशन से गिरफ्तार महिला ने पूछताछ में दिल्ली में अफ्रीकी युवकों से ड्रग्स मिलने की बात कबूली।