17 सितंबर 2026 :
मध्य प्रदेश /भोपाल :
केरवा जलाशय से बायपास के जरिए लगातार पानी बहने के मामले में एनजीटी ने जल संसाधन विभाग को दो सप्ताह में इसे रोकने के निर्देश दिए हैं। 15 सितंबर की सुनवाई में बताया गया कि जलाशय का जलस्तर 508.80 मीटर है, जबकि फुल टैंक लेवल 509.93 मीटर है।

इस मामले में डॉ. सुभाष सी. पांडे ने बड़ी मात्रा में पानी बहने और बर्बाद होने का मुद्दा उठाया था। एनजीटी ने जलस्तर बनाए रखने और जल निकायों की सुरक्षा की जिम्मेदारी जल संसाधन विभाग की बताई। समिति को 15 दिन में पुराने रिकॉर्ड और मास्टर प्लान-2005 के आधार पर एफटीएल/एफआरएल से 50 मीटर और 33 मीटर क्षेत्र का अलग-अलग हिसाब पेश करना होगा। मामले की अगली सुनवाई 30 सितंबर को होगी।

Share