9 सितंबर 2026:
देश दुनिया/इंडोनेशिया/
इंडोनेशिया में एक साथ कई ज्वालामुखियों की गतिविधि ने दुनिया का ध्यान खींचा है। 31 अगस्त 2026 को छह ज्वालामुखियों में एक ही दिन विस्फोट दर्ज किए गए-सिनाबुंग, सेमेरू, अनाक क्राकाटोआ, लेवोटोबी लाकी-लाकी, इली लेवोटोलोक और इबू।

हालांकि विशेषज्ञों ने साफ किया है कि इन ज्वालामुखियों के विस्फोट एक-दूसरे से जुड़े हुए नहीं हैं। इंडोनेशिया के PVMBG के मुताबिक, देश में करीब 127 सक्रिय ज्वालामुखी हैं और अलग-अलग ज्वालामुखियों में स्वतंत्र रूप से गतिविधि होना संभव है।

वहीं 8 सितंबर को भी अनाक क्राकाटोआ, इबू और सेमेरू में नई विस्फोटक गतिविधियां दर्ज की गईं। अधिकारियों की ओर से स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Share