ईरान युद्ध के असर से निपटने को केंद्र की तैयारी; कारोबारियों के लिए राहत पैकेज पर विचार

khabar pradhan

संवाददाता

15 March 2026

अपडेटेड: 7:59 PM 0thGMT+0530

ईरान युद्ध के असर से निपटने को केंद्र की तैयारी; कारोबारियों के लिए राहत पैकेज पर विचार

15 मार्च 2026
नई दिल्ली। ईरान में चल रहे युद्ध के कारण वैश्विक हालात के असर को देखते हुए केंद्र सरकार आम लोगों और उद्योगों को राहत देने के लिए विशेष पैकेज पर विचार कर रही है। सरकार का उद्देश्य आर्थिक गतिविधियों को प्रभावित होने से बचाना और विकास की रफ्तार बनाए रखना है।

सूत्रों के अनुसार, सरकार विभिन्न मंत्रालयों के साथ लगातार मंथन कर रही है। विभिन्न मंत्रालयों को संभावित राहत उपायों और योजनाओं पर काम करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत कदम उठाए जा सकें।

बताया जा रहा है कि प्रस्तावित पैकेज की राशि लगभग 1 लाख करोड़ रुपये तक हो सकती है। इस पैकेज के तहत छोटे व्यापारियों, उद्योगों और आम नागरिकों को राहत देने के विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।

सरकार यह भी सुनिश्चित करना चाहती है कि वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद देश की आर्थिक वृद्धि प्रभावित न हो। इसलिए 2025-26 के आर्थिक परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए योजनाएं तैयार की जा रही हैं, जबकि 2026-27 के लिए भी संभावित रणनीति बनाई जा रही है।

सरकारी अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर राहत उपाय लागू किए जाएंगे।

टिप्पणियां (0)