15 मार्च 2026:
मध्य प्रदेश भोपाल:
क्वीन ऑन द व्हील्स 3.0:
मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा
प्रदेश के समृद्ध पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित सात दिवसीय बाइक अभियान ‘क्वींस ऑन द व्हील्स 3.0’ का शनिवार को महारानी लक्ष्मी बाई गर्ल्स कॉलेज में समापन हुआ। इस अवसर पर महिला सुपरबाइकर्स को उनके साहस, आत्मविश्वास और सफल यात्रा के लिए सम्मानित किया गया। 7 मार्च को मुख्यमंत्री द्वारा इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था।
देशभर से आई 25 महिला सुपरबाइकर्स ने 1,400 किलोमीटर की रोमांचक यात्रा पूरी करते हुए मध्यप्रदेश के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों के साथ निमाड़ की सादगी, मालवा की जीवंतता, बुंदेलखंड की शौर्यगाथा, बघेलखंड की लोक कलाएं, चंबल का गौरवशाली इतिहास और महाकौशल की सुंदरता का अनुभव किया।
इस यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने सांची, उदयगिरि, चंदेरी, शिवपुरी, कुनो नेशनल पार्क, ग्वालियर, ओरछा और खजुराहो जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। इसके साथ ही कई स्थानों पर लाइट एंड साउंड शो, एडवेंचर गतिविधियां, रिवर राफ्टिंग और कायकयिंग जैसी रोमांचक गतिविधियों का भी अनुभव लिया।


Leave a Reply