15 August 2026:
नई दिल्ली:

फुकेट से दिल्ली आ रहे एअर इंडिया के ए320 विमान के 4 अगस्त को अचानक करीब 300 फीट नीचे आने की घटना में तकनीकी गड़बड़ी सामने आई है। विमान निर्माता एयरबस की शुरुआती जांच से पता चला है कि विमान के तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम तेजी से निष्क्रिय हुए। इससे चार सेकंड तक एलेवेटर और एलेरॉन जैसे अहम फ्लाइट कंट्रोल सरफेस काम नहीं कर पाए।

डिजिटल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर के र आंकड़ों के मुताबिक, ग्रीन, ब्लू और त्रयलो, तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम कुछ ही समय में बंद हुए। विमान की नोज क ऊपर उठी व ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट में हो गया। फर्स्ट ऑफिसर ने नोज नीचे करने का कमांड दिया, लेकिन कंट्रोल सरफेस प्रतिक्रिया नहीं दे रहे थे। कुछ सेकंड बाद हाइड्रोलिक सिस्टम बहाल हुए। यह सवाल उठाए जा रहे है कि हाइड्रोलिक प्रेशर खत्म हुआ था या सेंसर ने गलत संकेत दिया। एयरबस ने पिछले एक महीने के मेंटेनेंस रिकॉर्ड मांगे है।

पायलट का ड्रग टेस्ट भी जांच में:

कमांडिंग पायलट के मारिजुआना टेस्ट में पॉजिटिव आने की बात भी सामने आ रही थी, लेकिन शुरुआती तकनीकी आकलन में इसका घटना से सीधा संबंध कम आंका जा रहा है। इस घटना में 24 लोग घायल हुए थे। एएआइबी पूरे मामले की जांच कर रहा है, जबकि एयरबस और फ्रांस की बीईए सहयोग कर रहे हैं।

Share