13  May 2026: मध्य प्रदेश:
खबर प्रधान डेस्क:

मध्य प्रदेश की Mohan Yadav सरकार कर्ज में डूबी हुई है। बावजूद इसके एक बार फिर बाजार से बड़ा कर्ज लेने जा रही है। राज्य सरकार ने 1800 करोड़ रुपए का नया ऋण लिया है। इसमें 1200 करोड़ और 600 करोड़ रुपए के दो अलग-अलग राज्य विकास ऋण यानी SDL शामिल हैं।….इससे पहले सरकार अप्रैल 2026 में ही 4600 करोड़ रुपए का कर्ज ले चुकी है।
यानी करीब डेढ़ महीने में सरकार कुल 6400 करोड़ रुपए बाजार से उठा चुकी है। वित्त विभाग की अधिसूचना के मुताबिक 7.86% मध्यप्रदेश राज्य विकास ऋण 2042 के तहत 1200 करोड़ रुपए का बॉन्ड जारी किया गया है….. इस बॉन्ड की अवधि 16 साल तय की गई है और इसकी मैच्योरिटी 15 अप्रैल 2042 को होगी।

ब्याज का भुगतान हर साल 15 अप्रैल और 15 अक्टूबर को किया जाएगा । इस ऋण की नीलामी 12 मई 2026 को भारतीय रिजर्व बैंक यानी Reserve Bank of India के मुंबई कार्यालय के जरिए ई-कुबेर सिस्टम पर हुई थी।  ऋण राशि का भुगतान आज सरकार के खाते में किया जाएगा।
मध्य प्रदेश सरकार पर कितना है कर्ज:

वित्तीय रिपोर्ट के मुताबिक 31 मार्च 2025 तक मध्य प्रदेश सरकार पर कुल 4 लाख 14 हजार 611 करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज है। मध्य प्रदेश सरकार ने आज के लिए गए में 1800 करोड़ रुपए का कर्ज लिया है। जिसमें एक 1200 करोड़ और दूसरा 600 करोड़ का कर्ज शामिल है। सरकार ने यह कर्ज 7.86 प्रतिशत किधर से लिया है और यह कर्ज 16 साल की अवधि के लिए लिया गया है यानी यह कर्ज 2022 तक चलेगा ‌। इसमें बाजार ऋण, वित्तीय संस्थानों और केंद्र सरकार से लिए गए कर्ज शामिल हैं…