कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने दिया विवादित बयान: “SC और ST के विधायकों की हालत कुत्तों जैसी”
संवाददाता
14 January 2026
अपडेटेड: 7:57 PM 0thGMT+0530
कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। बरैया अपने विवादित बयानों के करण विवादित नाम से जाने जाते हैं….इस
बयान से मप्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. बरैया ने अपने संबोधन के दौरान इस बार SC और ST के विधायकों को सीधा टारगेट किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायकों की हालत “कुत्तों जैसी” है, जॉइंट इलेक्टोरेट सिस्टम की वजह से वो अपनी आवाज़ नहीं उठा पाते हैं। उन्होंने कहा कि सेपरेट इलेक्ट्रोड होगा तभी हमारे विधायक आवाज उठा पाएंगे.उनके इस बयान के बाद ये चर्चा का विषय बन गया है।
आदिवासी हिंदू न बनें- बरैया
कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का कहना है , आदिवासी हिंदू न बनें इस बात की कोशिश करनी होगी . अगर कोई हिन्दू आदिवासी बन गया तो जिंदा मर जाएगा । इस मौके पर उन्होंने संविधान का हवाला दिया । बरैया ने कहा ‘यदि देश के ऊपर जाति और धर्म हावी हो जाए, तो किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सकता। जब धर्म देश से ऊपर होने लगे, तो उसे लात मारकर बाहर कर देना चाहिए।
कांग्रेस कमेटी की ड्राफ्टिंग मीटिंग में दिया विवादित बयान:
उनका कहना है कि हालात ऐसे बन गये हैं कि हम जॉइंट इलेक्टोरेट में हैं, और इसीलिए हमारी हालत कुत्तों जैसी है.। सिर्फ़ अलग इलेक्टोरेट से ही हमारे विधायक अपनी बात कह पाएंगे.’ बता दें कि ये बयान भोपाल में कांग्रेस पार्टी की चल रही डिक्लेरेशन-2 ड्राफ्टिंग कमेटी की मीटिंग के समय दिया गया। सबसे बड़ी बात इस अवसर पर जहां पूर्व सीएम दिग्गज कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह भी तमाम बड़े नेताओं के साथ मंच पर मौजूद रहे.
बोलने की आजादी नहीं मिल पाई है- बरैया:
विधायक फूल सिंह बरैया का कहना है कि बाबासाहेब अंबेडकर ने कहा था कि जॉइंट इलेक्टोरेट में आने के बाद हमारे प्रतिनिधि कुछ बोल नहीं पायेंगे. उनकी स्थिती ऐसी हो जाएंगी जैसे किसी कुत्ते के मुंह पर पट्टी बांधी गई हो. औऱ कुत्ता भौंक भी न पाए. बरैया का सीधा सा मतलब है कि बोलने की आजादी नहीं मिल पाई है. संविधान कहता है कि अगर देश में जाति और धर्म हावी हो गए, तो कोई भी समस्या कभी हल नहीं होगी.अब बरैया के बयान के बाद कांग्रेस में हलचल है वहीं बीजेपी इस पर कटाक्ष कर रही है.