Share

तरनतारन (पंजाब)

कानून की कक्षा में छात्रा पर गोली चलने से मचा हड़कंप

10 फरवरी 2026
ख़बर प्रधान डेस्क

पंजाब के तरनतारन जिले में एक कॉलेज के अंदर उस समय सनसनी फैल गई जब कानून की कक्षा के दौरान एक छात्रा पर गोली चला दी गई। घटना के बाद कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गईl

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक कॉलेज में पिस्टल लेकर पहुंचा था। किसी बात को लेकर विवाद के बाद उसने छात्रा पर फायरिंग कर दी।

इसके बाद आरोपी ने इस पिस्टल से खुद को भी शूट कर लिया ।दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गईl

छात्रा की पहचान संदीप कौर के तौर पर हुई है जो नौशहरा की रहने वाली थी एवं आरोपी युवक प्रिंस राज सिंह था जो गांव मालिया का रहने वाला थाl

इस घटना के बाद कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।


Share