Share


20 जून 2026:
मध्य प्रदेश:
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे मध्य प्रदेश की प्रगति को तेज करने में सफल भूमिका निभा रहे है। मध्य प्रदेश की प्रगति सबसे अनूठी है, सभी राज्यों में मध्य प्रदेश उन्नत है और नई-नई परियोजनाओं से निरंतर आगे बढ़ रहा है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद मध्य प्रदेश को नंबर वन बनाने के लिए मिल रहा है और सभी राज्य इस क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं । किंतु मध्य प्रदेश की प्रगति सबसे तेज है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सबसे बेहतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने उत्कृष्ट कार्यो के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को धन्यवाद दिया और कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार रिकॉर्ड ब्रेक करते हुए निरंतर आगे बढ़ रही है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में मुख्यमंत्री उल्लेखनीय कार्य करते हुए अन्य राज्यों को भी दिशा दे रहे हैं । मध्य प्रदेश ने नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अद्भुत काम करके दिखाया है।
नई-नई परियोजनाओं से मध्य प्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है।  सभी रिकॉर्ड के ऊपर मोहन यादव जी की सरकार अपने ही रिकॉर्ड तोड़ के आगे बढ़ रही है। उनके इन बेहतरीन कार्यों के लिए उन्हें धन्यवाद अर्पित करता हूं।


Share