10 अगस्त 2026 देश दुनिया

दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण यानी USGS के आंकड़ों के मुताबिक भूकंप का केंद्र सैन होजे डेल पाल्मार के पास और करीब 107 किलोमीटर की गहराई में बताया गया है। भूकंप के तेज झटके कोलंबिया के कई इलाकों के साथ राजधानी बोगोटा में भी महसूस किए गए।‌ जिसके बाद कई लोग एहतियातन घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। पड़ोसी देश इक्वाडोर तक भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। प्रशासन की आपदा प्रबंधन एजेंसियां संभावित नुकसान का आकलन कर रही हैं। देखिए भूकंप से जुड़ी पूरी जानकारी और ताजा अपडेट।

Share