ग्वालियर के व्यापार मेला में खादी एक्सप्रो का शुभारंभ:
संवाददाता
8 January 2026
अपडेटेड: 4:15 PM 0thGMT+0530
ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में दस्तकारी हाट में खादी एक्सप्रो का शुभारंभ:
ग्वालियर के व्यापार मेला परिसर स्थित दस्तकारी हाट में गुरुवार दोपहर 3:30 बजे खादी एक्सपो का शुभारंभ होने जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर इस एक्सपो का उद्घाटन करेंगे। मध्य भारत खादी संघ, जीवाजीगंज द्वारा आयोजित यह एक्सपो ‘लोकल फॉर वोकल’ की अवधारणा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगाया गया है। आयोजकों के अनुसार देश के विभिन्न हिस्सों के कारीगरों को एक मंच पर लाया गया है।
एक्सपो में खादी और हैंडलूम के विविध उत्पाद उपलब्ध होंगे। इनमें खादी के कुर्ते, शर्ट, पैंट, भागलपुरी सिल्क, आकर्षक साड़ियां, गुजराती कढ़ाई, जयपुरी ज्वैलरी, कश्मीरी कसीदाकारी और जीआई टैग प्राप्त पेपरमेशी कला शामिल हैं। इसके साथ-साथ घरेलू उपयोग के शुद्ध और प्राकृतिक उत्पाद भी लोगों को आकर्षित करेंगे। कोलूघानी सरसों, मूंगफली, तिल और नारियल का तेल, शहद, मसाले, अगरबत्ती और प्राकृतिक सौंदर्य प्रसाधन भी यहां मिलेंगे। खादी उत्पादों की खरीद पर 20 प्रतिशत की विशेष छूट दी जा रही है, जिससे स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा।