हमीदिया अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर इलाज और सुरक्षित ऑपरेशन का झांसा देकर पैसे ठगने का मामला सामनेआया है।
दरअसल आरोपी ने स्वयं को डॉक्टर बताया और बेहतर इलाज और सुरक्षित ऑपरेशन का झांसा देकर रकम की डिमांड की । क्यूआर कोड भेज कर पैसा ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिया।
आरोपी युवक पिछले कुछ दिनों में कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है । शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को इंदौर से गिरफ्तार भी कर लिया है।
पुलिस को शक है कि अस्पताल के स्टाफ की मिली भगत से ठगी की जा रही थी ।क्षजो मरीजों की जानकारी ठग को उपलब्ध कराता था। इसी जानकारी के आधार पर आरोपी फोन करता था। जिससे परिजन झांसे में आ जाते थे। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र खाकरे को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया है । कल शुक्रवार शाम को उसे भोपाल के कोहेफिजा थाने लाया गया। इसके बाद हमीदिया अस्पताल प्रबंधन और ठगी के शिकार बने मरीज FIR दर्ज कराने थाने पहुंचे।
हमीदिया अस्पताल के डॉक्टर बात कर की ऑनलाइन ठगी:
TAGS:

Leave a Reply