घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव
संवाददाता
1 May 2025
अपडेटेड: 3:44 PM 0stGMT+0530
जानिए क्या है कीमत
LPG Price Down: मई की शुभ शुरुआत, लगातार दूसरे महीने घटी गैस की कीमतें, चेक करें लेटेस्ट रेटLPG Price: हर महीने की शुरुआत में गैस की कीमतें रिवाइज होती है। जरूरी नहीं कि इसमें बदलाव ही हो लेकिन इसे रिवाइज किया जाता है और फिर इसमें घटोतरी-बढ़ोतरी या स्थिर रखने का फैसला किया जाता है। इस बार मई में अभी तक घरेलू गैस की कीमतों में तो कोई बदलाव नहीं दिख रहा है लेकिन कॉमर्शियल गैस की कीमतों में लगातार दूसरे महीने कटौती की गई हैLPG Price Down: रसोई गैस यानी 14.2 किग्रा वजन वाले गैस सिलिंडर की कीमतों में अभी तो कोई बदलाव नहीं दिख रहा है लेकिन 19 किग्रा वाले सिलिंडर के दाम घटाए गए हैं।घरेलू एलपीजी सिलेंडर की ये है कीमतदिल्ली: 853.00 रुपयेकोलकाता: 879.00 रुपयेमुंबई: 852.50 रुपयेचेन्नई: 868.50 रुपयेLPG Price Down: रसोई गैस यानी 14.2 किग्रा वजन वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में अभी तो कोई बदलाव नहीं दिख रहा है लेकिन 19 किग्रा वाले सिलेंडर के दाम घटाए गए हैं। एक मई को गैस की कीमतों में जो बदलाव हुआ है, उसके हिसाब से दो महीने में 19 किग्रा वाले सिलेंडर की गैस के लिए अब राजधानी दिल्ली में 1747.50 रुपये देने पड़ेंगे। पिछले महीने इसके लिए 1762 रुपये और मार्च में 1803 रुपये देने पड़ते थे। इसका मतलब हुआ कि दो महीने में 19 किग्रा वजन वाले गैस सिलेंडर के दाम 55.5 रुपये और एक महीने में 14.5 रुपये कम हुए हैं।आम लोगों को क्या होगा फायदा?——————————————19 किग्रा वजन वाले गैस सिलेंडर का इस्तेमाल कॉमर्शियल तौर पर होता है जैसे कि होटल, रेस्टोरेंट्स इत्यादि। ऐसे में अगर इसके दाम होते हैं तो होटल, रेस्टोरेंट्स इत्यादि अपने मेन्यू में प्राइस कट कर सकते हैं, जिसका फायदा आम लोगों को मिल सकता है।अप्रैल में महंगा हुआ था घरेलू गैस:पिछले महीने सरकार ने 7 अप्रैल को घरेलू इस्तेमाल वाले 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिये थे। तब सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर 50 रुपये महंगा किया था। ये बढ़ोतरी उज्जवला योजना के तहत आने वाले लाभार्थी और आम लोग दोनों पर लागू हुई थी। दोनों के लिए सिलेंडर पर 50 रुपये बढ़ाये थे। 7 अप्रैल की बढ़ोतरी के बाद उन्हें LPG सिलेंडर 550 रुपये में मिल रहा है। वहीं, आम लोगों को सिलेंडर की कीमत 853 रुपये पड़ रही है।7 अप्रैल को जारी हुए थे नए रेट्स:——————————————सामान्य उपभोक्ताओं के लिए 14.2 किलोग्राम वाले वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 803 रुपये से बढ़कर 853 रुपये हो गई। उज्ज्वला योजना के तहत उपभोक्ताओं के लिए 14.2 किलोग्राम वाले एक सिलेंडर की कीमत अब 503 रुपये से बढ़कर 553 रुपये हो गई।घरेलू एलपीजी सिलेंडर की ये है कीमत!————————————————दिल्ली: 853.00 रुपयेकोलकाता: 879.00 रुपयेमुंबई: 852.50 रुपयेचेन्नई: 868.50 रुपये