शबाना आजमी जैसे किरदार और फुल ऑफ़ सस्पेंस के बाबजूद दर्शको में नहीं दिख रहा उत्साह
नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही सीरीज ‘डब्बा कार्टल’ के ट्रेलर को दर्शकों ने खास पसंद नहीं किया है। सीरीज में हालांकि शबाना आजमी जैसी दिग्गज अदाकारा हैं जिनकी विनय शुक्ला निर्देशित क्राइम फिल्म ‘गॉड मदर’ ने खूब सारे इनाम जीते हैं। लेकिन, ‘गॉड मदर’ का उनका ये दूसरा अवतार उतना रोचक बनता इसलिए भी नजर नहीं आ रहा क्योंकि इस सीरीज में अपराध का ताना बाना बुनने की असल जिम्मेदारी शालिनी पांडे और उनकी टीम की नजर आ रही है।
‘डब्बा कार्टेल’ का निर्देशन हरीश भाटिया ने किया है। ये कहानी है पांच औरतों की जो डब्बा सर्विस चलाती हैं,जहां सादे टिफिन बॉक्स में छिपे हैं कई राज। यह सिर्फ खाना पहुंचाने की सेवा नहीं, बल्कि एक ऐसा कार्टेल है, जहां टिफिन की आड़ में ड्रग्स और गैरकानूनी धंधे को अंजाम दिया जाता है। शबाना आजमी इसमे मेन लीड में क्राइम की दुनिया को बढ़ाती हुई नजर आएंगी। कहानी सिर्फ ड्रग्स तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें फार्मास्युटिकल्स इंडस्ट्री से जुड़े बड़े घोटालों को भी उजागर किया गया है। जिसमें मुख्य किरदारों में शबाना आजमी के साथ साथ ज्योतिका, शालिनी पांडे, गजराज राव, निमिषा सजायन, लिलिट दुबे, अंजली आनंद जैसे कलाकारों ने काम किया है।
‘किलर सूप’ जिसका टाइटल पहले सूप था बाद मे इसे ‘किलर सूप’ किया गया। इसके रचयिता और निर्देशक अभिषेक चौबे हैं, यह एक ब्लैक कॉमेडी क्राइम थ्रिलर है जो जनवरी 2024 मे आई थी। इसके मुख्य किरदार में कोंकणा सेन हैं और मनोज बाजपेयी का इसमें डबल रोल है। तमिलनाडु के काल्पनिक हिल स्टेशन में एक महत्वाकांक्षी लेकिन प्रतिभाहीन नर्स से घरेलू शेफ बनी स्वाति, अपने पति प्रभाकर शेट्टी की जगह अपने प्रेमी और प्रभाकर के तिरछी आंखों वाले हमशक्ल उमेश पिल्लई से बदलने की साजिश रचती है।
नेटफ्लिक्स प्लेटफार्म की ही एक और सीरीज है ‘माई’ इसमें मुख्य किरदार में साक्षी तंवर है और वामिका गब्बी ने उनकी बेटी का किरदार निभाया है । इस कहानी मे शील चौधरी, एक मध्यमवर्गीय मां और एक वृद्धाश्रम, गीता भवन में काम करने वाली नर्स, एक तेज रफ्तार ट्रक द्वारा अपनी बेटी सुप्रिया की मौत की गवाह है। जब उसे इस बात का पता चलता है कि उसकी बेटी की मौत कोई दुर्घटना नहीं थी, बल्कि पूर्व-निर्धारित हत्या का मामला था तब वह अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए क्राइम को अंजाम देती है । यह सीरीज अप्रैल 2022 मे आई थी।
‘सास बहू और फ्लेमिंगो’ एक क्राइम ड्रामा सीरीज है जो 2023 मे आई थी, इसका निर्देशन निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है। इसके मुख्य किरदार में डिंपल कपाड़िया है। कहानी ये है कि एक महिला के नेतृत्व में एक परिवार दक्षिण एशिया में सबसे बड़ा ड्रग कार्टेल चलाता है। यह कोई आम सास-बहू की कहानी नहीं है, बल्कि इसमें आपको गैंगस्टर स्टाइल में सास-बहू का एक अनोखा अवतार देखने को मिलेगा। रानी बा (डिंपल कपाड़िया) अपने परिवार की मुखिया हैं, लेकिन उनकी असली पहचान एक ड्रग कार्टेल की बॉस के रूप में होती है। उनके साथ उनकी दो खतरनाक बहुएं, काजल और बिजली, भी इस काले कारोबार को संभालती हैं।
‘ह्यूमन’ यह एक मेडिकल सस्पेंस थ्रिलर है जो 2022 में आई थी , इसमें मुख्य भूमिका में शेफाली शाह है। यह कहानी मानव ड्रग परीक्षण और चिकित्सा घोटालों की दुनिया का गहरा चित्रण करती है और इसका उद्देश्य फार्मास्युटिकल कंपनियों, बड़े निजी अस्पतालों और सरकारी अधिकारियों के बीच साठगांठ को उजागर करना है जो नई दवाओं के लिए मानव परीक्षणों में गरीबों का शोषण करते हैं। सीरीज के अंत मे आपको शेफाली शाह का एक अलग ही रूप देखने मिलेगा। इसका निर्देशन विपुल अमृत लाल शाह ने किया है।
सुष्मिता सेन की ओटीटी सीरीज ‘आर्या’ का पहला सीजन 2020 में रिलीज हुआ। यह सीरीज राम माधवानी, संदीप मोदी और विनोद रावत द्वारा निर्देशित है। आर्या की कहानी आर्या सरीन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक देखभाल करने वाली मां और एक प्यारी पत्नी है और उस अवैध व्यवसाय से अनजान है जिसका हिस्सा उसका पति है। अपने पति की मौत के बाद आर्या ड्रग गिरोह में शामिल हो जाती है। यह शो उसके माफिया क्वीन बनने के सफर को दर्शाता है जो अपने पति की हत्या करने वालों से बदला लेना चाहती है। आर्य के कुल तीन सीजन रिलीज हो चुके हैं।
एकता कपूर की बनाई क्राइम सीरीज ‘द कार्टेल’ सीरीज अगस्त 2021 में रिलीज हुई, इसमें मुख्य भूमिका में सुप्रिया पाठक ने कमाल का अभिनय किया है। अक्सर हमने सुप्रिया पाठक को कॉमेडी करते ही देखा है, इसमें आपको उनका किरदार हटके मिलेगा। कहानी मुंबई के पांच गिरोहों के इर्द-गिर्द घूमती है। खान, अन्ना, आंग्रे, गजराज और एक रहस्यमय फिल्म निर्माता सपनों के शहर में लो-प्रोफाइल अंडरवर्ल्ड पर शासन करते हैं। इनका आपसी संतुलन केवल रानी माई के कारण सुनिश्चित होता है जो एक सिंहासन पर बैठती है और घटनाओं के सुचारू कामकाज को देखती है। इसमे सुप्रिया पाठक के साथ ऋत्विक धनजानी, तनुज विरवानी और दिव्या अगर्वल भी हैं।


Leave a Reply