चित्रकूट में 12 साल के बच्चे के अपहरण और हत्या की वारदात से सनसनी:
संवाददाता
23 January 2026
अपडेटेड: 4:50 PM 0rdGMT+0530
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले से इस वक्त एक बेहद दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है…चित्रकूट में 12 साल के मासूम बच्चे के अपहरण और हत्या की वारदात ने सनसनी फैला दी है… जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने फिरौती न मिलने पर बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी… इस घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है… सबसे पहले आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है… मिली जानकारी के अनुसार, चित्रकूट जिले के बरगढ़ इलाके में रहने वाले व्यापारी अशोक केशरवानी के 12 वर्षीय बेटे का बदमाशों ने अपहरण कर लिया था… अपहरण के बाद बदमाशों ने बच्चे को छोड़ने के बदले फिरौती की मांग की थी… लेकिन जब फिरौती की रकम नहीं मिली, तो बदमाशों ने मासूम बच्चे की निर्मम हत्या कर दी… जैसे ही मामला सामने आया, पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की तलाश शुरू की गई… इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अपहरण और हत्या में शामिल आरोपी एक इलाके में छिपे हुए हैं… इसके बाद चित्रकूट में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई…
अब खबर है कि इस एनकाउंटर में मुख्य आरोपी इरफान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मारा गया, जबकि दूसरा आरोपी कल्लू गोली लगने से घायल हो गया… घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ के दौरान मौके से हथियार भी बरामद किए गए हैं… पुलिस का कहना है कि घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी थी, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की… फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है… घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है…
एक मासूम की इस दर्दनाक हत्या ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था और अपराध पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं…