चैंपियंस ट्रॉफी विनर को मिलेंगे इतने करोड़ रुपये? चौंक जाएंगे आप

khabar pradhan

संवाददाता

7 March 2025

अपडेटेड: 6:04 AM 0thGMT+0530

रनर-अप टीम पर भी होगी पैसों की बरसात

रनर-अप टीम पर भी होगी पैसों की बरसात

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच 9 मार्च को खेला जाना है। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकट स्टेडियम में खेला जाएगा।इस मैच में जीत हासिल कर टीम इंडिया की नजरें चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब एक बार फिर से जीतने पर होगी।इससे पहले एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने पहली बार ये खिताब जीता था, जबकि साल 2002 में भारत ने संयुक्त रूप से ये ट्रॉफी जीती। टीम इंडिया मौजूदा टूर्नामेंट में अभी तक अजेय रही है और ऐसे में उसके जीतने की उम्मीदें काफी ज्यादा है। अगर भारत ने ये फाइनल मैच जीत लिया तो उसे विजेता टीम के तौर पर कितने करोड़ रुपये मिलेंगे, जबकि रनर-अप टीम को भी कितनी राशि मिलेगी?आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत से पहले ही ये एलान कर दिया था कि विजेता, उप-विजेता और सेमीफाइनल तक सफर करने वाली टीमों को कितनी इनाम राशि मिलेगी। अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला 3 दिन बाद 9 मार्च को खेला जाना है। इससे पहले आपको बता दें कि भारत या न्यूजीलैंड, जो भी टीम ये चैंपियंस ट्रॉफी जीतेगी उसे 19.5 करोड़ रुपये इनाम के तौर पर मिलेंगे।

आईसीसी के अनुसार खिताब जीतने वाली टीम को 19.5 करोड़ रुपये मिलेंगे ($2.24 मिलियन), जबकि जो टीम फाइनल में हारेगी, उसे 9.78 करोड़ रुपये ($1.12 मिलियन) की प्राइज मनी मिलेगी।

वहीं, इन दोनों टीमों के अलावा सेमीफाइनल में हारने वाली दो टीमों (ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका) को 4.89 करोड़ रुपये दिए जाएंगे, जबकि जो टीम टूर्नामेंट में पांचवां और छठा स्थान हासिल करेंगी, उन्हें तीन करोड़ रुपये दिए जाएंगे। नंबर 7 और 8 पर अपना सफर खत्म करने वाली टीम को 1.2 करोड़ रुपये मिलेंगे।

Champions Trophy की प्राइज मनी

विनर टीम- 19.5 करोड़ रुपये
रनर-अप टीम- 9.78 करोड़ रुपये
सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दो टीमों को- 4.89 करोड़ रुपये

टिप्पणियां (0)