छिंदवाड़ा बस हादसा: 40 लोगों को बचाने वाले पुलिस जवानों को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिया ढाई लाख का इनाम:
संवाददाता
29 March 2026
अपडेटेड: 4:00 PM 0thGMT+0530
29 मार्च 2026 :
मध्य प्रदेश छिंदवाड़ा:
छिंदवाड़ा में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की कार्यक्रम समारोह में से वापस लौट रहे लोगों की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी । इस दौरान 10 लोगों की मौत हो गई और कई लोग बस के नीचे दब गए। इस दौरान ड्यूटी कर पुलिस ट्रेनिंग सेंटर रीवा के नव आरक्षक लौट रहे थे । जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और बस को खड़ा कर नीचे दब करीब 40 लोगों की जान बचाई । पुलिस कर्मियों की तत्परता देख मुख्यमंत्री ने इनाम की घोषणा की। पुलिस मुख्यालय ने शनिवार को 113 पुलिसकर्मियों को 2.36 लाख रुपए देने का आदेश जारी किया।
नव आरक्षकों के बल पर प्रभार देखने वाले नागेंद्र यादव को 5000, बल मेजर राहुल सिंह को 3000 और 100 नव आरक्षकों को दो – दो हजार की प्रोत्साहन राशि दी गई । 105 पुलिसकर्मी रीवा पीटीएस,8 पुलिसकर्मी छिंदवाड़ा जिले के हैं।