29 मार्च 2026:
मुंबई/
रेमंड समूह के पूर्व अध्यक्ष और शौकिया विमान पायलट के रूप में रेकॉर्ड बनाने वाले विजयपत सिंघानिया (87) का शनिवार शाम निधन हो गया। रेमंड के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने ‘एक्स’ पर निधन की जानकारी दी। रविवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। सिंघानिया ने कपड़ों में रेमंड को इंटरनेशनल ब्रांड बनाया। पद्मभूषण से सम्मानित सिंघानिया को 5000 घंटे तक विमान संचालन पूरा करने पर वायु सेना ने एयर कोमोडोर की मानद उपाधि से नवाजा था। वह मुंबई के शैरिफ भी
रहे। सिंघानिया ने हॉट एयर बैलूनिंग में सबसे ऊंचाई तक उड़ने के कई रेकॉर्ड बनाए। उस समय सर्वाधिक चर्चा में रहे जब 1988 में माइक्रोलाइट विमान में उड़ान भरकर 23 दिन में लंदन से दिल्ली का सफर किया। कुछ दो साल पहले उनका अपने बेटे गौतम सिंघानिया से संपत्ति विवाद हुआ था । जो बाद में सुलझा लिया गया।

Leave a Reply