जबलपुर जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर बना रेल ओवर ब्रिज का एक हिस्सा कल शाम 5:00 बजे अचानक गिर गया। गनीमत रही कि यातायात चालू होने के बाद भी किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ।
लंबे समय से इस मार्ग और ओवर ब्रिज निर्माण के गुणवत्ता को लेकर मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन पर आरोप लगाए जा रहे थे । 54 किलोमीटर के इस मार्ग के निर्माण पर 628 करोड रुपए खर्च हुए हैं।
ये ओवरब्रिज महज चार साल पहले ही बनकर तैयार हुआ था, लेकिन इसके निर्माण की गुणवत्ता और सुरक्षा पर अब गंभीर सवाल उठ रहे हैं. ये हादसा भोपाल-जबलपुर एनएच 45 पर हुआ, जहां राजस्थान की बागड़ कंपनी ने इसका निर्माण कराया था…बीते नवंबर माह में भी इस ब्रिज का एक हिस्सा पहले भी गिर चुका है… इस ओवरब्रिज के निर्माण के दौरान भी जिला प्रशासन ने बागड़ कंपनी पर 100 करोड़ का जुर्माना लगाया था और इसे पहले ही ब्लैकलिस्टेड किया जा चुका था…लेकिन इस हादसे में एक बार फिर सवाल खड़े किये हैं…..


Leave a Reply