जयपुर में उद्योग जगत से मिलेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, निवेश बढ़ाने पर होगी चर्चा
संवाददाता
21 March 2026
अपडेटेड: 4:25 PM 0stGMT+0530
21 मार्च 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश को देश के प्रमुख निवेश केंद्रों में स्थापित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 21 मार्च को जयपुर में उद्योगपतियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेगें । यह बैठक आईटीसी राजपूताना में आयोजित एक इंटरैक्टिव सत्र के रूप में होगी, जहां राज्य सरकार अपनी औद्योगिक नीतियों, पारदर्शी प्रक्रियाओं और अनुकूल निवेश वातावरण को प्रस्तुत करेगी।
कार्यक्रम के दौरान नई औद्योगिक नीति, विभिन्न सेक्टर्स के लिए प्रोत्साहन, विकसित औद्योगिक क्षेत्रों की उपलब्धता और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष जोर दिया जाएगा। साथ ही बेहतर लॉजिस्टिक्स नेटवर्क, स्किल डेवलपमेंट सिस्टम और तेज स्वीकृति प्रक्रिया की जानकारी भी उद्योगपतियों को दी जाएगी।
मुख्यमंत्री इस अवसर पर निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे, उनकी अपेक्षाओं और सुझावों को समझेंगे और राज्य में निवेश के लिए स्थिर नीति वातावरण तथा पारदर्शी निर्णय प्रक्रिया को प्रमुख विशेषताओं के रूप में सामने रखेंगे। सरकार की प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए निवेश को रोजगार सृजन और औद्योगिक विस्तार से जोड़ने पर भी जोर दिया जाएगा।
इसके अलावा, सत्र के दौरान चयनित उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन बैठकें भी होंगी, जिनमें प्रस्तावित निवेश परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। यह पहल मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय औद्योगिक मानचित्र पर और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
जहां निवेशकों को मध्य प्रदेश की ट्रांसपेरेंट पॉलिसी के बारे में जानकारी दी गई। और प्रमुख सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह ने भी डिटेल प्रेजेंटेशन दिया। जहां मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्य प्रदेश अब इंडस्ट्रीज के लिए एक बेहतर और सुरक्षित ठिकाना बन चुका है यहां क्विक अप्रूवल सिस्टम बिजनेस को आसान बनाया जा रहा है।
मध्य प्रदेश में अलग-अलग क्षेत्र के लिए विशेष हब बनाए जा रहे हैं। जैसे उज्जैन में मेडिकल डिवाइस पार्क का निर्माण ,नर्मदा पुरम में देश का पहला रिन्यूएबल एनर्जी मैन्युफैक्चरिंग जोन, ग्वालियर को फुटवियर पार्क के रूप में, जबलपुर में रक्षा उत्पादन यानी डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग, रतलाम में मेगा इंडस्ट्रियल पार्क और धार में पीएम मित्र पार्क। इन सभी परियोजनाओं की जानकारी जयपुर के निवेशकों के सामने रखा गया।