26 अप्रैल 2026:
अमेरिका /वाशिंगटन:

ट्रंप पर हमले का था प्लान:
वाशिंगटन के व्हाइट हाउस में डिनर के दौरान हमलावर ने सुरक्षा में चूक का फायदा उठाकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी । राष्ट्रपति ट्रंप को सुरक्षित बचा लिया गया है और हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस हाई प्रोफाइल कार्यक्रम में एक वालंटियर के रूप में काम करने वाली ने इस पल को याद करते हुए बताया कि
अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा में यह भारी चूक का मामला है । एक हमलावर कैसे सुरक्षा घेरे को तोड़कर राष्ट्रपति के पास तक पहुंच जाता है।
इस चश्मदीद ने बताया कि वहां  प्रवेश द्वार के पास एक अस्थाई कैमरा बना हुआ है और उस कमरे की ओर से वह बार-बार सामान रखने के लिए जा रहा था ।  वहां सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं थे और ना ही कोई  निगरानी की जा रही थी।
आरोपी उस कमरे में छुपा हुआ था।  उसने अपने बैग से कुछ सामान निकाला और उसे जोड़ना शुरु कर दिया।  वह एक लंबा हथियार जैसा सामान बनकर तैयार हो गया । जो सामान्य बंदूक जैसा तो नहीं दिख रहा था।
आरोपी ने की अंधाधुंध फायरिंग:
उसने सुरक्षा कर्मियों की नजर से बचकर अपना हथियार तैयार किया और तेजी से वॉल रूम की ओर भाग कर हमला करना शुरू कर दिया।
आरोपी बिना सोचे समझे हर दिशा में गोलियां चला रहा था । ऐसा लग रहा था जैसे वह अंधाधुंध फायरिंग कर रहा हो। चश्मदीद ने बताया कि उसने कम से कम 10 बार राउंड गोलियां चलाई और गोलियों की आवाज सुनते ही वहां चीखपुकार मच गई । लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे । कोई टेबल के नीचे छुप रहा था । तभी मैं भी वहां से भागी।

रात के करीब 8:30 बजे थे और सभी मेहमानों को खाना परोसा जा रहा था जिसमें अभी तक सलाद ही परोसी  गई थी । तभी यह फायरिंग शुरू हो गई।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

कौन है हमलावर आरोपी:
जांच में पाया गया कि आरोपी कॉल थॉमस एलेन पेशे से एक टीचर है।
दिसंबर 2024 में उसे ‘टीचर ऑफ द मंथ’ का पुरस्कार भी मिल चुका है।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस हमलावर को सनकी शख्स बताया है।