दरिंदो के दरिंदगी का शिकार हुई नाबालिग
संवाददाता
27 March 2025
अपडेटेड: 12:06 PM 0thGMT+0530

हैवानों ने रातभर बंधक बनाकर किया बलात्कार
राजस्थान के बूंदी जिले में रायथल के जंगल में तीन आरोपियों ने एक नाबालिग को बंधक बनाकर रातभर बलात्कार किया है। पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने किडनैपिंग और रेप के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। वही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को भेजा गया है। पीड़िता का काउंसिलिंग चल रही है और उनकी हालत अस्थिर है।
राजस्थान केबूंदी जिले में सनसनी खेज मामला सामने आया है। जिसमे एक नाबालिग के साथ दरिंदगी हुई है। जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर रायथल के जंगल में नाबालिग बालिका को बंधक बनाकर तीन आरोपियों ने रात भर उसका बलात्कार किया है।
घटना मालूम चली तो पुलिस के आला अधिकारियों में हलचल मची। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर तीन युवकों के खिलाफ किडनैपिंग और रेप का केस दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर उसका मेडिकल करवाया हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारियों के निर्देश पर आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमों को भी भेजा है। वही पीड़िता का बाल्कल्याण समिति अध्यक्ष सीमा पोद्दार के समक्ष काउंसिलिंग कराई जा रही है। इसके साथ ही घटना की भयावता इस कदर है कि पीड़िता अभी भी डरी और सहमी हुई है।
रायथल थाना प्रभारी राजाराम मीणा ने बताया कि नाबालिग बालिका ने अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर दरिंदों के खिलाफ रिपोर्ट दी। रिपोर्ट पर तत्काल प्रभाव से केस दर्ज किया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग अलग टीमें दबिश दे रही हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि बीती रात पीड़िता अपने घर के बाहर खड़ी थी, तभी वहां आए आरोपी राकेश मीना, लवकुश मीना और महावीर उसको किडनैप कर जंगल में ले गए। जंगल में तीनों ने पूरी रात बारी बारी से बलात्कार किया। सुबह उसे अचेत हालत में छोड़कर फरार हो गए। जैसे तैसे वह अगले दिन अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई तो उनके पैरों की जमीन खिसक गई। परिजन नाबालिग को लेकर तुरंत रायथल थाना पहुंचे। जहां आरोपियों के विरुद्ध किडनैपिंग और रेप का केस दर्ज करवाया।
बूंदी की एएसपी उमा शर्मा ने मीडिया को कहा कि पुलिस को जैसे ही इस केस के बारे में मालूम चला तो केस को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से रिपोर्ट दर्ज की। पीड़िता का मेडिकल करवाया। आरोपियों की धरपकड़ के लिए रायथल थाना अधिकारी की अगुवाई में अलग-अलग टीमें दबिश दे रही है। केस की जांच केशवरायपाटन पुलिस उपाधीक्षक आशीष भार्गव कर रहे है। पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर बंधक बनाकर बारी बारी से रेप करने के मामले में राकेश मीना, लवकुश मीना और महावीर के विरुद्ध केस दर्ज किया है। और उनकी तलाश जारी है।।